Doordrishti News Logo

जोधपुर, वन विभाग ने शिकारी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर उनके पास से एक मृत व दो जीवित पाटागोह बरामद किये हैं। शेष शिकारियों की तलाश की जा रही है।
चोढा गांव की सरहद पर शिकार होने की सूचना पर बिलाड़ा रेंजर रणवीर सिंह मय दस्ता मौके पर पहुंचे और तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक मृत वो दो जीवित पाटा गोह बरामद की गई। इसके बाद मुख्य दाऊनाथ जोगी और उसकी पत्नी धापू देवी कापरडा निवासी को गिरफ्तार किया गया। जीवित पाटा गोह को ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रकृतवास में छोड़ा गया और मृत पाटा गोह को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया गया है।

ये भी पढ़े :- पिता बना हैवान, दुधमुंहे बच्चे की पत्थर पर पटक-पटक कर हत्या

Related posts: