Doordrishti News Logo

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

लापरवाही करने वाले दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग

जोधपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा की गई चूक में लापरवाही करने वाले दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए भाजपा ने प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आसिफ अंसारी ने बताया कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के निर्देशानुसार किसान मोर्चा जोधपुर शहर के अध्यक्ष घनश्याम पंवार के नेतृत्व में व जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल के सानिध्य में चौपड़ चौराहे  सूरसागर पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रकट किया गया।

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

इस कार्यक्रम में एससी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युधिस्टर कटारिया,अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आसिफ अंसारी, मंडल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, युवा मोर्चा जिला मंत्री संदीप तंवर, मंडल उपाध्यक्ष सूरज राकावत, नैनसुख प्रजापत,मंडल महामंत्री पंकज भाटी, पार्षद धीरेंद्र कुमार सोलंकी, दिलीप आचार्य,काशीराम भाटी,जितेंद्र सांखला, हिम्मत सिंह सांखला, रामनिवास पटेल, शिव मेघवाल,सुरेंद्र देवड़ा,भुवनेश व्यास, राकेश गहलोत, राजू भील, दलपत सिंह, मगराज, जगदीश, धीरज भाटी, पुखराज टाक, राजेंद्र खींची, दिनेश सांखला, रणवीर सिंह, धीरेंद्र लखारा, धनाराम व मंडल के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews