Doordrishti News Logo

होटल मालिक पर आत्महत्या के लिए दुष्रेरित करने का आरोप

होटल में सुसाइड का मामला

जोधपुर,शहर के मंडोर नौ मील स्थित एक होटल में दो दिन पहले कर्मचारी द्वारा फंदा लगाने के प्रकरण में अब उसके मामा ने होटल मालिक पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने घटना में पहले मर्ग की कार्रवाई की थी। आरोप है कि हत्या का आत्महत्या का रूप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने इसमें तफ्तीश आरंभ की है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि सुरपुरा निवासी मुन्नाराम पुत्र खेताराम साठिया की तरफ से पहले मर्ग रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भांजा 20 वर्षीय राकेश पुत्र बिरमाराम साठिया नौ मील होटल पर कार्य करता था। जिसने 10 अक्टूबर की रात को होटल की तीसरी मंजिल पर पंखे के हुक में गमछा डालकर फंदा लगाया था। मगर अब उसके मामा ने आरोप लगाया कि होटल मालिक दिनेश आदि पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया है। उसका भांजा पत्नी और बच्चों के साथ खुश था। वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। पुलिस ने बताया कि घटना में मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई कर पहले ही सौंप दिया गया है। इसमें अब जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026