Doordrishti News Logo

रेलवे स्टेशन के पास गली में होटल कर्मी से पर्स लूटा: दो बदमाश गिरफ्तार

  • सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल
  • एक आरोपी की तलाश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्टेशन के पास गली में होटल कर्मी से पर्स लूटा: दो बदमाश गिरफ्तार। शहर के रेलवे स्टेशन के पास गली में एक होटलकर्मी से उसका पर्स बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया और बाइक को जब्त कर लिया। इनके तीसरे साथी की पहचान की गई है जिसकी तलाश जारी है।

उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि फलोदी के बापिणी का रहने वाला इमूलाल ब्राह्मण रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में काम करता है। शाम पांच बजे के आस पास वह अपने मोबाइल पर किसी परिचित से बातचीत करते हुए जा रहा था। तब पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश आए और उससे बहस करने के साथ जेब से छीना झपटी कर पर्स निकाल लिया। पर्स में नौ हजार रुपए बताए गए है।

सूने मकान में हुई एक करोड़ की चोरी का 11वें दिन खुलासा: जीजा साला और ससुर गिरफ्तार

थानाधिकारी खोजा ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज देखने पर बदमाशों की पहचान करते हुए नई सडक़ के पीछे रहने वाले फिरोज और भीतरी शहर के अखिल अरोड़ा को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया। इनके तीसरे साथी की पहचान जपाती नाम के शख्स के रूप में हुई है, जिसका पहले से ही आपराधिक रिकार्ड रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

Related posts: