रेस्टोरेंट बार में अवैध रूप से चलता मिला हुक्काबार,संचालक गिरफ्तार

  • 21 लोग कोटपा में पकड़े
  • 42 सौ रुपए जुर्माना लगाया
  • भारी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त

जोधपुर(डीडीन्यूज),रेस्टोरेंट बार में अवैध रूप से चलता मिला हुक्काबार,संचालक गिरफ्तार।कमिश्ररेट की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने गुरुवार की रात को पाबूपुरा सिविल एयरपोर्ट रोड पर एक रेस्टोरेंट-बार में दबिश दी। पुलिस ने वहां अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार को पकड़ा। संचालक को गिरफ्तार किए जाने के साथ 21 लोगों को भी कोटपा में गिरफ्तार कर 42 सौ रुपए का जुर्माना वसूल किया। मौका स्थल से भारी मात्रा में हुक्का सामग्री को जब्त किया गया।

इसे भी पढ़ें – सात साल से फरार 40 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

थानाधिकारी रामकृष्ण ताड़ा ने बताया कि गुरुवार को मुखबिरी सूचना मिली कि पाबूपुरा सिविल एयर पोर्ट रोड पर रेस्टोरेंटबार ऑन द फार्म में अवैध रूप से हुक्काबार चलाया जा रहा है। इस पर पुलिस के भारी जाब्ते के साथ वहां पहुंचे।

थानाधिकारी रामकृष्ण ताड़ा ने बताया कि अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन करने वाले चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 निवासी रोहित हिरवानी पुत्र प्रभुराम सिंधी को गिरफ्तार किए जाने के साथ 21 लोगों के खिलाफ कोटपा में कार्रवाई की गई। इनसे 42 सौ रुपए जुर्माना के तौर पर वसूल किए गए।

यह सामग्री बरामद 
पुलिस ने मौका स्थल से 17 हुक्का पॉट,18 रबड़ की नली,14 स्टील प्लेट,मिट्टी लगी चिलम पॉट 32 नग, 22 फ्लेवर डिब्बे, चिमटा और 84 हुक्का नलियों को जब्त किया गया।