Doordrishti News Logo

होटल में पकड़ा हुक्काबार,केस दर्ज

जोधपुर,होटल में पकड़ा हुक्काबार, केस दर्ज। शहर की रातानाडा पुलिस ने एक होटल में चल रहे हुक्काबार पर कार्रवाई करते हुए संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहां से हुक्के और फ्लेवर को जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें – उधारी की रकम भी चुका दी मगर दस्तावेज नहीं लौटाए,वृद्ध ने की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि रातानाडा क्षेत्र में एक होटल पर एएसआई रघुवीरसिंह मय जाब्ते ने रेड दी। यहां होटल में अवैध हुक्का बार संचालित किए जाने पर संचालक चाडी भोजासर निवासी स्वरूप सिंह पुत्र अमरसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।