Doordrishti News Logo

जोधपुर,बोरानाडा थाना क्षेत्र में लकड़ी व्यापारी को मकान में बंद करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर 50 लाख रुपए फिरौती मांगी गए। रुपए मंगाने के बहाने पुलिस को सूचित कर व्यवसायी बंधने से छूटे और बुधवार को एफआइआर दर्ज कराई।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि पाल रोड निवासी टिम्बर व्यवसायी की शिकायत पर मूलत: बाड़मेर हाल पाल रोड पर निजी पेट्रोल पंप के पीछे निवासी एक व्यक्ति व महिला और चार अन्य के खिलाफ बंधक बनाकर पचास लाख रुपए फिरौती मांगने का मामला दर्ज कराया।

आरोपी व्यक्ति टिम्बर व्यवसायी की फैक्ट्री में काम करता है। दोनों बाड़मेर में पास-पास गांव के हैं। आरोप है कि फैक्ट्री में काम करने वाले आरोपी ने मंगलवार रात 11 बजे फोन कर आवश्यक कार्य होने का बताकर घर बुलाया।

बार-बार फोन करने पर वह रात एक बजे अपने कर्मचारी के घर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद चार अन्य व्यक्तियों व एक महिला के साथ फैक्ट्री कर्मचारी ने उसे बंधक बना लिया। उसका वीडियो बनाया और पचास लाख रुपए की मांग की।

व्यवसायी ने अपने रिश्तेदार को फोन कर पेट्रोल पंप के पास रुपए लेकर आने को कहा। संदेह होने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। परिजन व पुलिस की मदद से व्यवसायी को मकान से छुड़ाया।

थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि व्यवसायी ने चार तोला सोने की चेन, हीरे की अंगूठी, छह तोला सोने का कड़ा व सात हजार रुपए लूटने और बंधक बनाकर 50 लाख रुपए लूटने का मामला दर्ज कराया।

महिला ने कराया क्रॉस केस दर्ज
इधर इस घटना के बाद महिला ने भी बोरानाडा थाने में शिकायत दी। इसमें बताया कि वह मंगलवार को घर पर अकेली थी। तब व्यवसायी और घर घुस गया। उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने के साथ उससे दुष्कर्म किया। शाम को पति के आने पर सारी बात बताई।

वह बेहोशी की हालत में होने से थाने में उपस्थित नहीं हो पाई। आज वह थाने पहुंची और हस्तलिखित शिकायत दी। थानाधिकारी ने बताया कि घटना को लेेकर शिकायत ली गई है केस दर्ज किया जा रहा है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026