गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को जोधपुर आयेंगे
लोकसभा कलस्टर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे
जोधपुर,गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को जोधपुर आयेंगे।जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार एक अप्रेल को रातानाडा स्थित पोलो ग्राउण्ड में मुख्य वक्ता देश के गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जोधपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।
यह भी पढ़ें – बैंक खाता खोलने के नाम पर युवक से ठगी
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि अमित शाह चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे एवं चुनाव जीत को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक में जिला जोधपुर के लोकसभा प्रभारी एवं सहप्रभारी,लोकसभा संयोजक,प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य,संभाग प्रभारी एवं सहप्रभारी,जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी,लोकसभा एवं विधानसभा विस्तारक,वर्तमान जिला पदाधिकारी, वर्तमान मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री,विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक,मोर्चा,प्रकोष्ठ, विभागों के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,जिला मीडिया,सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के संयोजक सहसंयोजक,मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री,पूर्व मण्डल अध्यक्ष,वर्तमान विधायक एवं प्रत्याशी 2023,पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद,नगर निकाय अध्यक्ष एवं वर्तमान एवं पूर्व जिला प्रमुख,वर्तमान व पूर्व प्रधान,जन प्रतिनिधि सहित शक्ति केन्द्र स्तर तक के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

