होमगार्ड ड्यूटी से लौटा, चोर नगदी चुरा ले गया
जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित रावटी रोड पर रहने वाले एक होमगार्ड के कमरे के ताले तोड़क़र अज्ञात चोर नगदी आदि सामान चोरी कर ले गए। वक्त घटना होमगार्ड देर रात अपने कमरे पर लौटा था। घटना में अब सूरसागर थाने मेें रिपोर्ट दी गई है।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि रामनगर रावटी रोड के रहने वाले प्रकाश पुत्र मांगीलाल ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। रात ढाई बजे ड्यूटी से लौटा तब उसके घर के ताले टूटे होने के साथ कमरे का भी ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर वहां से चार हजार की नगदी और अन्य सामान चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

