Doordrishti News Logo

स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए 11 मई से सत्रान्त तक अवकाश घोषित

जोधपुर,राजस्थान राज्य की समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए 11 मई से सत्रान्त तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने सोमवार को यह आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि शिक्षक इस अवधि में परीक्षा परिणाम तैयार करने तथा आगामी सत्र के लिए आवश्यक तैयारी संबंधित कार्य करेंगे।इस अवधि में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का संचालन यथावत रहेगा तथा शेष गतिविधियों शिविरा पंचांग वर्ष 2021-22 के अनुसार संचालित होंगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: