Doordrishti News Logo

अदावत का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग

  • बीच बचाव में आया पड़ौसी चोटिल
  • हमलावर फरार

जोधपुर, शहर के निकट कीर्तिनगर में शुक्रवार की रात में अदावत का बदला लेने के लिए एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथी संग एक युवक के घर पर पहुंच कर फायरिंग की। बीच बचाव में आए पड़ौसी की आंख इस बीच चोटिल हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। जिनकी रात भर तक पुलिस तलाश करती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन चार राउण्ड फायर किए गए है। हिस्ट्रीशीटर माता का थान पुलिस थाने का है। इसके खिलाफ पहले भी काफी प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भागचंद ने बताया कि माता का थान क्षेत्र में रहने वाला राहुल कच्छावाहा और अविनाश के बीच पुरानी अदावत चली आ रही है।

दीपावली से पहले अविनाश ने राहुल कच्छावाहा पर प्राण घातक हमला कर उसके हाथ पैर तोड़े थे। तब से राहुल इसको लेकर खुन्नस बांधे हुए था। इस बारे में नागौरी गेट थाने में अविनाश के खिलाफ केस दर्ज होने के साथ उसे गिरफ्तार भी किया गया था। शुक्रवार की रात को राहुल कच्छावाहा अपने साथी को लेकर बाइक पर अविनाश के घर पहुंचा और वहां पर बहसबाजी करने लगा। तब पड़ौसी सुरेश नागौरी ने बीचबचाव को प्रयास किया। इस दौरान राहुल ने फायरिंग कर दी। जिससे संभवत: गोली उसकी आंख के पास से छूकर निकल गई। आंख पर हल्की चोट का निशान आया है।

वारदात की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी आदि वहां पहुंचे। बताया जाता है कि राहुल की तरफ से तीन चार राउण्ड फायरिंग की गई। फिलहाल पुलिस इसकी तस्दीक में जुटी है। एडीसीपी भागचंद ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की तरफ से क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई गई। इनकी तलाश की जा रही है। अविनाश के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हो रखे है। इसका क्रिमिनल रिकॉर्ड अब जांचने लगी है। गत दिनों नागौरी गेट थाने में भी केस दर्ज हुआ था। बता दें कि राहुल कच्छावाहा पर पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज है। वह माता का थान पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: