Doordrishti News Logo

हिस्ट्रीशीटर पर जान की धमकी का आरोप

आपसी लेन देन का विवाद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हिस्ट्रीशीटर पर जान की धमकी का आरोप।शहर के मंडोर स्थित नयापुरा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने जान की धमकी दी है। उसे वसूली के लिए धमका रहे हैं। आरोपियों में एक मंडोर थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। इनके बीच में आपसी लेन देन का विवाद होना भी बताया जाता है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज किया है।

दोस्तों में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी

थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि नयापुरा मंडोर निवासी रमेश कुमार पुत्र गुलाबराम सुथार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसे पवन सोलंकी,नरेंद्र सिंह एवं महिपाल सिंह आदि जान की धमकी दे रहे हैं। उसे कॉल कर रुपयों की वसूली के लिए धमकाया जा रहा है।

थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि परिवादी रमेश सुथार औ पवन सोलंकी के बीच में वर्ष 2017-18 में आपसी लेन देन हुआ था जो काफी रुपए थे। पीडि़त का कहना है कि वह रुपए दे चुका है, फिर भी उसे धमकाया जा रहा है। नामजद आरोपी पवन सोलंकी मंडोर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है, जिसमें अग्रिम जांच की जा रही है।