हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रहेगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रहेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मेड़ता रोड स्टेशन यार्ड में आरयूबी निर्माण कार्य के कारण हिसार- जोधपुर पैसेंजर ट्रेन सोमवार 25 मई को रद्द रहेगी।
पानी की बोतल महंगी बेचना पड़ा भारी,रेलवे ने ठोका 5 हजार का जुर्माना
सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार इस कार्य के चलते ट्रेन संख्या 14892,हिसार-जोधपुर पैसेंजर 25 मई को पूर्णतः रद्द रहेगी। मेड़ता रोड स्टेशन यार्ड में तकनीकी एवं निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरयूबी निर्माण कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
