Doordrishti News Logo

रेलवे ने बकरीद के अवकाश में किया संशोधन,अब 28 को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे ने बकरीद के अवकाश में किया संशोधन,अब 28 को। ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर रेलवे कर्मचारियों के अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब बकरीद का अवकाश 28 मई को रहेगा।

रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना (आईआर) तेजेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित कार्यालयों को नई तिथि के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पानी की बोतल महंगी बेचना पड़ा भारी,रेलवे ने ठोका 5 हजार का जुर्माना

यह निर्णय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के 22 मई के कार्यालय आदेश के आधार पर लिया गया है। डीओपीटी द्वारा दिल्ली में ईद-उल-जुहा 28 मई को मनाए जाने की जानकारी दिए जाने के बाद रेलवे बोर्ड ने पूर्व निर्धारित अवकाश तिथि में संशोधन किया है। मंडल रेल प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयों को संशोधित अवकाश तिथि की सूचना जारी कर दी है।

Related posts: