Doordrishti News Logo

समय पर केस डायरी व रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

पुलिस की लापरवाही से जमानत में हो रही देरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समय पर केस डायरी व रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी। राजस्थान हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं की सुनवाई में पुलिस द्वारा समय पर केस डायरी और रिपोर्ट उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि इस लापरवाही के कारण जमानत आवेदनों के समाधान में अनावश्यक देरी हो रही है।

जस्टिस अशोक कुमार जैन की बेंच ने एक जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पाया कि 4 जून और 23 जून को दिए गए निर्देशों के बावजूद संबंधित केस डायरी पेश नहीं की गई थी। लोक अभियोजक ललित किशोर सैन ने कोर्ट को बताया कि संबंधित थाने को सूचना भेजी गई थी,लेकिन पुलिस की ओर से रिपोर्ट और केस डायरी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर हाईकोर्ट ने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिए हैं।

किसान की हत्या के मामले में परिजनों का धरना खत्म

डीजीपी को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मुख्यपीठ के अधिकार क्षेत्र के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक कोर्ट द्वारा मांगी गई केस डायरी और रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि परिवादी या पीडि़त को बीएनएसएस के प्रावधानों के अनुसार शीघ्र नोटिस भेजा जाए और उसकी अनुपालना रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की जाए। हाईकोर्ट ने चेतावनी दी है कि भविष्य में आदेशों की अवहेलना होने पर संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तलब कर जवाब मांगा जाएगा।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026