Doordrishti News Logo

जून में बिना टिकट यात्रा के 22 हजार मामले पकड़े

रेलवे ने वसूले 1.28 करोड़ रुपए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जून में बिना टिकट यात्रा के 22 हजार मामले पकड़े। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान जून माह में 22 हजार से अधिक मामले पकड़े गए। इन मामलों में रेलवे ने किराया और जुर्माने के रूप में 1 करोड़ 28 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया।

मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में सभी रेलखंडों पर लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। जून में बिना टिकट यात्रा के करीब 12 हजार मामलों से 71.54 लाख रुपए तथा अनियमित टिकट पर यात्रा के 8,659 मामलों से 54 लाख रुपए किराया एवं जुर्माने के रूप में वसूले गए।

समय पर केस डायरी व रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

उन्होंने बताया कि संशोधित जनविश्वास अधिनियम के तहत 20 जून से बिना टिकट यात्रा से जुड़े मामलों में न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। इसकी जानकारी यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से दी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

गंदगी और धूम्रपान पर भी कार्रवाई
टिकट जांच अभियान के साथ-साथ पूरे माह स्वच्छता और धूम्रपान निषेध नियमों का भी सख्ती से पालन कराया गया। जून माह में ट्रेनों और स्टेशनों पर गंदगी फैलाने के 1,522 मामलों में 1.79 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं,ट्रेन और रेल परिसरों में धूम्रपान करते पाए गए 191 यात्रियों से 72 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। रेलवे ने बताया कि अब ट्रेन और स्टेशन परिसर में धूम्रपान करते पाए जाने पर दो हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026