Doordrishti News Logo

किसान की हत्या के मामले में परिजनों का धरना खत्म

दूसरे दिन बनी सहमति उठाया शव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किसान की हत्या के मामले में परिजनों का धरना खत्म। किसान खुशाल सिंह की हत्या के बाद मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर दिया जा रहा धरना रविवार को खत्म हो गया। परिजनों की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी,मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता और बेटे को सरकारी नौकरी मिलने सहित अन्य मांगें थी। इन मांगों को लेकर पुलिस प्रशासन और मृतक के परिजनों के बीच रविवार को सहमति बन गई।

पुलिस ने परिजनों को खेत में जाने का रास्ता बहाल करने, सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और परिवार के भरण पोषण के लिए आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। इस सहमति के बाद शव का पोस्ट मार्टम किया गया।

गौरतलब है कि बिरसालू कला गांव में 25 जून की शाम 30 से 35 बदमाशों ने दो भाइयों के खेत में घुसकर जानलेवा हमला किया था।

डेढ़ किलो एमडी ड्रग्स व केमिकल सहित आरोपी गिरफ्तार

घटना में दोनों भाई घायल हो गए थे। इनमें बड़े भाई खुशाल सिंह की शनिवार को मौत हो गई थी। छोटा भाई हुकमसिंह घायल हो गया था। पीडि़त हुकमसिंह ने 27 जून को खेड़ापा थाने में जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवाया था जिसे अब हत्या में तब्दील कर दिया गया है।

रिपोर्ट में बताया था कि करणसिंह,बाबूसिंह सहित 30-35 लोग हथियारों और लाठियों के साथ खेत में पहुंचे। भाई खुशाल पर जानलेवा हमला किया। घटना में भाई घायल हो गया। मारपीट के दौरान खुशाल सिंह की जेब से दुकान की चाबियां भी निकालकर आरोपी ले गए।

घटना के बाद घायलों के उपचार में व्यस्त रहने के कारण 27 जून को पुलिस थाना खेड़ापा में लिखित रिपोर्ट दी गई थी। परिजनों ने खुशाल सिंह को 25 जून को अस्पताल में भर्ती कराया था। खुशाल सिंह का 10 दिन से इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार घटना के बाद से खुशाल सिंह लगातार बेहोश थे और शनिवार को इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026