Doordrishti News Logo

हैडकांस्टेबल की वर्दी फाड़ी,बाजू को दांत से काटा

जोधपुर,हैडकांस्टेबल की वर्दी फाड़ी,बाजू को दांत से काटा।शहर के निकट डांगियावास में होटल पर झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के साथ हैडकांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी गई। एक अन्य हैड कांस्टेबल के बाजू को भी दांत से काट दिया गया। घटना के बाद हैड कांस्टेबल की रिपोर्ट पर दंपत्ति के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें – एमडीएमएच में खून की महाधमनी की सफल बेंटाल सर्जरी

डांगियावास थाने के हैड कांस्टेबल जसाराम ने दी रिपोर्ट में बताया है कि उन्हें सूचना मिली थी कि बाइपास पर महादेव होटल पर झगड़ा हो रहा है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो वहां से झगड़ा कर रहा पूनाराम अपनी ढाणी की तरफ चला गया। पुलिस भी उसके पीछे चली गई और उसे दस्तयाब कर झगड़ा करने का कारण पूछा तो पूनाराम पुत्र लालाराम जाट और उसकी पत्नी पुलिस से उलझ गए। इस दौरान हैड कांस्टेबल जसाराम की वर्दी फाड दी गई और हैड कांस्टेबल लक्ष्मणराम के हाथ की बाजू को दांतों से काट लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

विधि संकाय में NSS की तीनों इकाइयों ने लगाया रक्तदान शिविर

September 18, 2026

नाकाबंदी में ट्राफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत

September 18, 2026

दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगदी चुराई

September 18, 2026

एमडीएम अस्पताल मल्टीलेवल आईसीयू से मरीज लापता भाई ने दी रिपोर्ट

September 18, 2026

आफरी कैंपस में क्वार्टर के टूटे ताले लाखों के जेवरात और नगदी पार

September 17, 2026

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

September 17, 2026

नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई परिवार की कार एक की मौत पांच घायल

September 17, 2026

कार चालक को पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

September 17, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज

September 17, 2026