Doordrishti News Logo
  • राजस्थान सरकार ने फोन टैपिंग की बात को स्वीकारा
  • केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने मुख्यमंत्री और राहुल गांधी पर साधा निशाना

जयपुर, राजस्थान सरकार के फोन टैपिंग की बात स्वीकारने पर जोधपुर सांसद एवं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। शेखावत ने सोमवार को कहा कि गहलोत जी, फोन टेप मामले पर तब संत बने हुए थे, आज उन्हें जवाब देना होगा।

मैं उनसे सवाल कर रहा हूं,क्योंकि उन्होंने अपनी पार्टी की अंदरुनी लड़ाई को प्रशासनिक बना दिया। जनहित के लिए नियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों को कांग्रेसी हित में लगा देना, लोकतंत्र की हत्या है।

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लगातार ट्वीट करके गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत जी के दामन में अनगिनत दाग हैं, पर ये दाग इतना गहरा है कि इससे न केवल सरकार का, बल्कि प्रशासन का भी चेहरा स्याह दिख रहा है। कांग्रेस की बेचारगी पर मुझे खेद होता है।

शेखावत ने कहा कि अपनी पार्टी के ही युवा नेता समेत विधायकों तक को फोन टैपिंग के जाल में फंसाया, लेकिन अपमान की ऐसी पराकाष्ठा कांग्रेस की परम्परा रही है। राजस्थानवासी उस सरकार पर कैसे विश्वास करें, जिसे अपने विधायकों पर ही विश्वास नहीं।

नींद से जागो राहुल गांधी जी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विदेशी संस्था की प्रतिक्रिया पर भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी, भाजपा, मोदी और आरएसएस को गाली देते नहीं थकते, लेकिन कांग्रेस की अलोकतांत्रिक और भ्रष्ट नीतियों पर मौन व्रत धारी बन जाते हैं। नींद से उठो राहुल जी, कांग्रेस की भी कुछ चिंता करो।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले साल जुलाई में यही कहा था – “राजस्थान में आपातकाल चल रहा है”। गहलोत सरकार ने उस समय इनकार किया था और अब स्वीकार कर रही है कि फोन टेप किए गए। यह निजता का हनन है, लोकतंत्र की हत्या है।

जनता की ओर से किया सवाल

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जनता की ओर से भी एक प्रश्न है – कांग्रेस पार्टी की अंदरुनी बगावत रोकने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर फोन टैपिंग क्यों की गई? कांग्रेस सरकार ने प्रशासन का उपयोग अपने हित में क्यों किया? ये अवैध प्रक्रिया है। लोकतंत्र की हत्या है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026