मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के डीन स्पोर्ट्स व पब्लिक रिलेशन होंगे हक़
जोधपुर,मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के डीन स्पोर्ट्स व पब्लिक रिलेशन होंगे हक़। खेल व पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से विशेष योगदान दे रहे डॉ.सैयद मोईनुल हक़ को मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का डीन स्पोर्ट्स नियुक्त किया गया है। हक़ पब्लिक रिलेशन भी होंगे।
यह भी पढ़ें – विश्वेश्वरया टर्मिनल बैंगलुरू-भगत की कोठी 02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन
हक़ तीन दशक से खेल और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। वे कायाकिंग और कैनोइंग जैसे रोमांचक और मुश्किल खेल में नेशनल चैंपियन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। कई अन्य खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।
पिछले कुछ वर्षों से हक़ प्रशिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार कोचिंग स्किल से कई खिलाडियों को जिला, राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
हक़ की इन उपलब्धियां के मद्देनजर मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के डीनस्पोर्ट्स व पब्लिक रिलेशन के पद पर नियुक्ति दी गई है। मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने एक आदेश जारी कर ये नियुक्ति दी।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

