Doordrishti News Logo

जालोर, राजस्थान के जालोर जिले के महेशपुरा गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां यात्रियों से भरी एक बस बिजली के तार की चपेट में आ जाने से बस में करंट फैल गया। जिससे बस में आग लग गई,बस में सवार यात्रियों में से करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बस से घायलों को निकालकर अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जालोर जिले के महेशपुर गांव में भीषण हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी हुई दो बसें रास्ता भटकीं और एक गांव में पहुंच गई। वहां रास्ते में बिजली के तार झूलते देख ड्राइवर ने बस रोक दी। बस का कंडक्टर बस की छत पर पहुंचा और एक डंडे की मदद से बिजली के तार को ऊपर उठा कर बस को निकालने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान डंडे से बिजली का तार फिसल कर कंडक्टर के गले में अटक गया। जिससे कंडक्टर और बस में करंट दौड़ गया। कंटक्टर मौके पर ही झुलस गया। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बस में मौजूद अन्य यात्रियों को भी करंट लगा। इधर बस ने आग पकड़ ली। दो में से एक बस आग में लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। पुलिस प्रशासन ने बस कंडक्टर और ड्राइवर सहित 6 की मौत की पुष्टि की है। जबकि अन्य घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। गम्भीर घायलों को जोधपुर लाया गया है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026