Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती लूणी तहसील के निंबला टोल नाका पर रविवार की देर रात हादसा हुआ। टैक्सी को टोचिंग कर साथी की गाड़ी लेकर पाली रोड से जोधपुर की तरफ आ रही इसकी गाड़ी को पीछे से आ रही एक ट्रक ने चपेट में लिया। हादसे में टैक्सी चालक घायल हो गया। गंभीर रूप उसे मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। मगर कुछ देर बाद डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। आज सुबह शव की कार्रवाई के बाद लूणी पुलिस ने परिजन को सौंपा।

लूणी पुलिस ने बताया कि सतलाना नई बस्ती निवासी लोडिंग टैक्सी चालक 31 वर्षीय सांवलराम पुत्र स्व. बाबूलाल सरगरा रविवार की देर रात को खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था। तब उसके एक साथी टैक्सी चालक का फोन आया कि पाली रोड पर कपड़ों की गांठों से भरी उसकी टैक्सी खराब हो गई है, इसलिये वो अपनी टैक्सी लेकर उसकी मदद को आए। बाद में सांवलराम अपनी टैक्सी लेकर मौके पर पहुंचा और अपनी टैक्सी से दूसरी टैक्सी को टोचिंग करके जोधपुर की तरफ रवाना हुआ।

निम्बला टोल नाके से आगे जोधपुर की तरफ पैट्रोल पंप के पास दूसरी गाड़ी में आवाज आने पर वो टैक्सी रोक कर संभाल रहा था। तब एक ट्रक चालक ने पीछे से सड़क़ किनारे खड़ी टैक्सी को टक्कर मार दी। इससे सांवलराम गंभीर रूप से घायल हो गया। तब आस पास के लोगों की मदद से उसे मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया। मगर उसकी कुछ समय बाद ही मौत हो गई। परिजन की तरफ से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :- पैदल चल रही महिला को कार ने मारी टक्कर

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026