Doordrishti News Logo

एंटिक हैण्डीक्राफ्ट आइटम के कबाड़ मकान में लगी भीषण आग

  • जनहानि नहीं
  • दर्जन भर दमकलें मौके पर पहुंची

जोधपुर,शहर के पुराना हाईकोर्ट परिसर रोड पर होटल आरटीडीसी के समीप रविवार की देर रात एक एंटिक हैण्डीक्राफ्ट कबाड़ मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। कबाड़ एवं मकान में लगी आग से कोई जनहानि नहीं हुई मगर काफी हैण्डीक्राफ्ट जलकर नष्ट हो गया। यहां पर मकान के बाहर खुले में कबाडऩुमा आइटम पड़े रहते थे। शास्त्रीनगर, बासनी और नागौरी गेट से दर्जन भर दमकलें देर रात तक आग को काबू पाने के प्रयास में लगी रही। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

ये भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीकी देश टोगो रिपब्लिक के 40 जवानों की 3 माह की कमांडो ट्रेनिंग पूरी

उदयमंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि हाईकोर्ट रोड पर होटल आरटीडीसी के समीप एक मकान में बना है जहां पर हैण्डीक्राफ्ट आइटम बाहर पड़े रहते है। कई आइटम एंटिक भी है। यहां पर रात 11 बजे के बजे के आस पास आग लगने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। बाद में नागौरी गेट,बासनी एवं शास्त्रीनगर से भी दमकलों को बुलाया गया। थानाधिकारी सिहाग ने बताया कि आग हालांकि काबू कर ली गई है। कोई हानि नहीं हुई है। मकान मालिक का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। सहायक अग्रिशमन अधिकारी प्रशांत सिंह के अनुसार आग को बुझाने के लिए देर रात तक दमकलें जुटी रहीं।

दर्जन भर दमकलें वहां पहुंची है। बासनी से चार और नागौरी गेट से दो दमकलों के साथ शास्त्रीनगर से तीन चार गाडिय़ों को एक साथ भेजा गया है। हैण्डीक्राफ्ट आइटम है मगर आग कैसे लगी इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी

July 16, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026