Doordrishti News Logo

प्रदेश में अपराधों का ग्राफ घटा -डीजीपी मिश्रा

-डीजीपी मिश्रा पहुंचे जोधपुर

-दो दिन तक पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम समीक्षा

जोधपुर,प्रदेश में अपराधों का ग्राफ घटा। प्रदेश के पुलिस मुखिया पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ घटा है। चाहे वह संगठित अपराध या फिर महिलाओं से संबंधित अपराध,घटे हैं। संगठित अपराधी या तो अंदर या वे इलाके छोडक़र चले गए हैं। एससीएसटी के अपराधों में भी कमी आई है। प्रदेश की पुलिसिंग अच्छा कार्य कर रही है। वे आज जोधपुर प्रवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। डीसीपी मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, वो तो है ही मगर आज पुलिस ने क्राइम समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। अपराधों की बात करें तो इनका ग्राफ घटा है। संगठित अपराध घटने लगे हैं। अपराधी या तो अंदर हैं या फिर वे इलाकों को छोड़ कर चले गए हैं। इसके अलावा आज की बैठक में बार्डर को लेकर भी चर्चा की गई। पश्चिमी राजस्थान की सीमा पाक बार्डर से लगती है। इसके लिए भी विशेष रूप से बातचीत की गई है।

इसे भी पढ़िए- नागौर की गायिका कर रही ब्लैकमेल,बना रही शादी का दबाव

पुलिस मुखिया डीजीपी उमेश मिश्रा शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। जोधपुर पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में संभाग के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों की क्राइम बैठक ली। बैठक में डीजी राजीव शर्मा,एडीजी क्राइम दिनेश एमएन,जोधपुर पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़,पुलिस उपायुक्त पूर्व अमृता दुहान,पुलिस उपायक्त पश्चिम गौरव यादव सहित जैसलमेर, बाड़मेर,पाली,जालौर,सिरोही के पुलिस अधीक्षक और नवगठित जिले फलोदी बालोतरा और सांचौर के ओएसडी शामिल थे। क्राइम समीक्षा बैठक में संभाग की कानून व्यवस्था पर समीक्षा की गई। बैठक में संभाग स्तर पर अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। हार्डकोर अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026