बाइक फिसलने से दादा पोता घायल, दादा चल बसा
जोधपुर, मथानिया स्थित रामपुरा भाटियान गांव में शनिवार की सुबह बाइक फिसलने से दादा पोता घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में दादा की मौत हो गई। उसके पोते का उपचार जारी है। इस बारे में मृतक के पुत्र ने मथानिया थाने में मामला दर्ज करवाया है।
मथानिया पुलिस ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के मंदसौर हाल हरिओम मार्केट मथानिया निवासी शब्बीर खां की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके पिता मामू खां और बेटा बाइक लेकर रामपुरा भाटियान गए थे। जहां पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में उसके पिता और पुत्र घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया। मगर उसके पिता मामू खां की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रह है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

