जनजाति विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-कीर्ति सिंह
- मारवाड़ जनजाति क्षेत्रीय विकास बोर्ड (माडा) की उपाध्यक्ष ने किया कालीबेरी क्षेत्र का दौरा
- स्थानीय लोगों से किया संवाद, समस्याएं सुनी
- समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
जोधपुर,मारवाड़ जनजाति क्षेत्रीय विकास बोर्ड (माडा) की उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह ने कालीबेरी क्षेत्र का दौरा किया और क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा इनके समाधान के लिए पहल करते हुए हरसंभव योगदान का आश्वासन दिया।
कीर्ति सिंह ने कालीबेरी के अम्बेडकर नगर की भील बस्ती में संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पाक विस्थापित में ग्रामीणों से संवाद किया और क्षेत्र की समसामयिक स्थितियों,राजकीय संसाधनों, सुविधाओं एवं सेवाओं,समस्याओं तथा विकास के लिए जरूरी आवश्यकताओं आदि के बारे में ग्रामीणों से चर्चा की।
उन्होंने मारवाड़ क्षेत्र के जनजाति वर्ग के उत्थान के लिए गठित बोर्ड के उद्देश्यों एवं क्रियाकलापों पर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप मारवाड़ के जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए बोर्ड का गठन किया गया है। इसके बाद से जनजाति विकास की विभिन्न गतिविधियों को मूर्त रूप प्राप्त हो रहा है। आने वाले समय में बोर्ड द्वारा इस दिशा में व्यापक प्रयास किए जाएंगे।
ग्रामीणों ने क्षेत्र की कई समस्याएं उनके सामने रखी। इस पर कीर्ति सिंह ने आश्वासन दिया कि इस बारे में बोर्ड की ओर से सभी संबंधितों एवं राज्य सरकार को अवगत कराकर उनकी समस्याओं के समाधान के साथ ही विकास गतिविधियों को और अधिक प्रभावी स्वरूप प्रदान किए जाने में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
कीर्ति सिंह के ग्राम्य संवाद कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान माडा के विवेक अरोड़ा तथा अधिकारी भी उनके साथ थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

