Doordrishti News Logo

वादा खिलाफी और तुष्टिकरण की नीति अपना रही सरकार-जोशी

-जनता में प्रदेश सरकार को लेकर आक्रोश

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं चितौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की सरकार के खिलाफ जनता में काफी आक्रोश है। वादाखिलाफ और तुष्टिकरण की नीति से जनता इस बार सरकार को सबक सिखाएगी। जमीनी हकीकत में जनता से किए वायदे पूरे नहीं होने पर जनता में आक्रोश है। वे आज जोधपुर में एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। वे आज भाजपा की तरफ से आयोज्य जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

यह भी पढ़िए- गहलोत सरकार ने शांत राजस्थान को बना डाला अराजक राजस्थान- शेखावत

यहां एयरपोर्ट से बाहर आते मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता में सरकार को लेकर आक्रोश है। वह वादा खिलाफी के साथ किसानों को ठगा गया है। उनके खुद के मंत्री सरकार के खिलाफ हो रखे हैं। वे खुद कहते हैं कि जनता के बीच किस मुंह से जाएंगे। एक सवार के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी या नहीं इसका पता इस बात से लगता है कि उनके मंत्री ही एकजुट नहीं है। जनता से किए गए वायदों को लेकर सरकार खरी नहीं उतर रही है तो किस मुंह से जनता के पास में जाएं। उनके काम नहीं हो रहे हैं। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री पर मुख्य मंत्री द्वारा बार-बार बयानबाजी के सवाल पर जोशी ने कहा कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री है और चुनाव के समय हो रही बातों को भूलना चाहिए, इसका निर्णय तो न्यायालय करेगा वो होगा।

इसे भी पढ़िए-मूर्ति खंडित करने का प्रयास,पोशाक जलाई,युवक गिरफ्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि उनकी पार्टी में कोई अन्तर्कलह नहीं है। एक से ज्यादा मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं तो यह अच्छी बात है इसमें बुराई क्या है। इससे पहले जोशी के एयरपोर्ट पहुंचने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ सीपी जोशी जिंदाबाद रहे के नारे लगाए गए। कार्यकताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। शहर में आज भाजपा की तरफ से जन आक्रोश महाघेराव का आयोजन गया। कलेक्ट्रेट स्थित महावीर उद्यान के पास में जन सभा का आयोजन किया गया। इसके लिए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को गर्मजोशी के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस के रूप में सभास्थल तक लाया गया। जोशी का स्वागत बड़े ही भव्य स्तर किया गया। वे प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जोधपुर पहुंचे थे। इसके लिए भाजपा की तरफ से 11 सौ कार्यकर्ताओं ने केसरिया साफा पहनकर उनका स्वागत सत्कार किया।

यहां क्लिक कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025