Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के ओसियां कस्बा में एक ज्वैलरी शॉप में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से आभूषण एवं नगदी ले गए। इधर करवड़ क्षेत्र में भी एक साथ तीन मकानों से अज्ञात चोर घरेलु सामान के साथ मोबाइल आदि चुरा ले गए। दोनों प्रकरण में अब तफ्तीश की जा रही है। ओसियां पुलिस ने बताया कि खेतासर हाल ओसियां निवासी सुरजाराम पुत्र रामेश्वरलाल प्रजापत ने रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि 28 अगस्त को दिन के समय किसी व्यक्ति ने उसकी दुकान के ताला तोड़कऱ अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात और गल्ले में रखे आठ हजार रूपए चुरा लिए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इधर करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में उजलिया निवासी मालम सिंह पुत्र भैरूसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि अज्ञात नकबजन उसके घर के टांके पर लगी पानी की मोटर और पड़ौसी संग्राम सिंह के टांके पर लगी पानी की मोटर और पड़ौसी लादूसिंह के चारपाई के सिरहाने पर रखा मोबाइल चुरा कर ले गए।

यह भी पढ़ें –वोट की ताकत से सो रही राजस्थान सरकार को जगाए जनता- शेखावत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026