मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज
जोधपुर, अलविदा जुमा की नमाज जिले भर में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। जालोरी गेट ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में बड़ी तादात में नमाजियों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा की। आज रोजेदारों और नमाजियों में खुशी का माहौल था। इसी के साथ ईद की तैयारियां भी शुरू हो गई।
पिछले दो साल कोरोना की वजह से लगी पाबंदियों के बाद लॉकडाउन के माहौल में नमाज अदा की। शुक्रवार को मस्जिदों में नमाजी उमड़ पड़े जिससे मस्जिदों में जगह छोटी पड़ गई। मस्जिद के बाहर टेंट लगा कर नमाजियों के लिए इंतजाम किया गया। इस मौके पर नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, खुशहाली, अमन चैन और बारिश के लिए दुआ की।
रमजान का पावन महीना अब अंतिम पड़ाव में है। भीषण गर्मी और तल्ख मौसम के बीच रोजेदार रोजा रखकर अपने खुदा की इबादत कर रहे हैं। इसके अगले सप्ताह यानी तीन मई को ईद पर्व मनाए जाने की संभावना है। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े सहित अन्य सामानों की खरीददारी करने में जुट गए हैं। बाजार में मुस्लिम महिलाएं खरीदारी करती दिख रही हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

