Doordrishti News Logo

अलविदा 2022,2023 का स्वागत

जोधपुर,शहर में नया साल 2023 का आगाज सूर्यनगरी के लोगों ने सर्द रात में गर्मजोशी से किया। जमकर शहर में आतिशबाजी हुई। दो घंटे पहले ही साल 2022 की विदाई के लिए आतिशबाजी शुरू होने लग गई। नया साल लगने के साथ ही आसमां आतिशी से गूंजने लगा।

ये भी पढ़ें- झोपड़े में लगी भीषण आग,बकरियां और जेवरात जले

शहर की सडक़ों पर पुलिस के आलाधिकारियों सहित तकरीबन 15 सौ पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला। शहर के होटलों रेस्तराओं पर पुलिस की सजग निगाहें रही। चप्पे चप्पे पर नाकाबंदी के साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों की निगरानी की गई। देर रात तक कई लोगों को शराब के नशे में भी पकड़ा। कई गाडिय़ों का चालान भी बनाया गया। कईयों को हिदायत देकर छोड़ भी दिया गया।

ये भी पढ़ें- नए साल का जश्र हनुमान चालीसा के साथ मनाया

goodbye-2022-welcome-2023

शहर की ज्यादातर होटल्स,रेस्तां आदि भरने के बाद रात में नए साल का जमकर जश्र मनाया गया। घरों मेें भी लोगों ने नये साल का जश्न मनाया। बाहर पार्टियों में रौनक रहने के साथ घरों मेें भी लोगों ने खूब इनजॉय किया। नए साल की पहली सुबह कड़ाके ठंड के साथ शुरू हुई। नया साल लगने के साथ ही लोगों ने सोशल मीडिया का भरपूर फायदा उठाया और एक दूसरे को बधाइयों के संदेश भेजने शुरू कर दिए। एक साथ करोड़ों अरबों मैसेज चलने से मोबाइल की गति भी धीमी पड़ गई।

होटलों में बुलाए गए है सेलिब्रिटिज

शहर के होटल्स व रेस्टोरेंट्स में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टियों के लिए तैयारियां की गई रात भर जश्न चला। यहां लोगों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक सजावट व रोशनी के साथ ही कई सेलिब्रिटीज को बुलाया गया। इसके साथ ही लोगों के एंजॉयमेंट के लिए विभिन्न कार्यक्रम और लजीज व्यंजनों को परोसने की तैयारी की गई।

कोविड के बाद पहली बार मनाया नए साल का जश्र

कोविड-19 महामारी के चलते लोग खुलकर नए साल का जश्न नहीं मना सके। दो साल तक कोविड का असर बना रहा। मगर इस बार देशभर में कोविड-19 का संक्रमण नहीं के बराबर है और फिलहाल किसी प्रकार की पाबंदियां भी नहीं होने से लोगों ने नए साल जश्र का पूरा लुत्फ उठाया।

15 सौ पुलिस कर्मी रहे तैनात

नए साल के जश्न में शहर रात को डूबा रहा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस विशेष तौर पर नजरें बनी रही। फिक्स पिकैटस तैनात रहने के साथ ही इंटरसेप्टर वाहनों को भी तैनात रखा गया। शाम छह बजे से पुलिस सडक़ों पर उतर आई। रात आठ बजे तक किसी तरह से हर शराब ठेका को बंद करवाया गया। ठेकों के आस पास सादा वस्त्रों में पुलिस के जवान तैनात रखे गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026