नकबजन के साथ चोरी का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार
तीन लाख का माल बरामद
जोधपुर,शहर की बनाड़ पुलिस ने एक नकबजनी का खुलासा करते हुए शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को भी पकड़ा गया है। जिसकी निशानदेही पर सोने चांदी के आइटम के साथ कुछ नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने आज अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया है।
बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि गत अप्रैल माह में धापी मार्बल के समीप एक मकान में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात और नगदी चुराई थी। जिस पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद अब शातिर नकबजन रमजान का हत्था छोटी मैरिज गार्डन के पास नांदडी निवासी समीर खां पुत्र सिराज खां को गिरफ्तार किया। उसने चोरी का माल बावड़ी खेड़ापा हाल परिहार नगर भदवासिया निजी स्कूल के पास में रहने वाले सुनार लक्ष्मण राम पुत्र हंसराम को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर सोने के पांच तोला आइटम,चांदी की पायजेब जोड़ी एवं नगदी जब्त की गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

