Doordrishti News Logo
Gold price : सावों के सीजन में सोना पहुंचा 55 हजार

Gold price : जोधपुर,सावों का सीजन में सोने चांदी की डिमाण्ड बढऩे से इनके भावों में भी तेजी आने लगी है। शनिवार को सोने का दाम उछल कर 55 हजार तक पहुंच गया। सोने के भाव पिछले चार दिनों से स्थिर चल रहे थे। मगर शनिवार को आए उछाल से ग्राहकों को भी एक बार झटका लग गया।(gold price)

अंतरराष्ट्र्रीय बाजार में हो रहे बदलाव का असर सोने और चांदी की कीमत पर नजर आने लगा है। पिछले 3 दिनों में स्टैंडर्ड सोने की कीमत में जहां 900 रुपए की तेजी आई है। जबकि चांदी प्रति किलो की कीमत 3600 रुपए बढक़र 67 हजार पर पहुंच गई है। जयपुर के सर्राफा व्यापारियों के अनुसार वेडिंग सीजन की वजह से अगले कुछ दिनों में सोने-चांदी के दाम में और ज्यादा इजाफा होने की संभावना है।।(gold price)

ये भी पढ़ें- दिल्ली मंडल पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य से ट्रेनों का संचालन प्रभावित

जोधपुर के स्वर्ण व्यापारी दीपक सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्र्रीय बाजार में डॉलर की कीमत में लगातार बदलाव हो रहा है। यही कारण है कि लगातार घट रही सोने-चांदी की कीमत में अब इजाफे का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय बाजार में भी सावों के सीजन की वजह से सोने और चांदी की डिमांड ज्यादा है। ऐसे में आने वाले कुछ वक्त में स्टैंडर्ड सोने की कीमत बढक़र 57 हजार को पार कर सकती है। जबकि चांदी प्रति किलो की कीमत 70 हजार रुपए तक पहुंच सकती है।।(gold price)

जोधपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढक़र 55 हजार रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 52 हजार 200 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 45 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 36 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी रिफाइन की कीमत बढक़र 67 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।।(gold price)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026