गोल बिल्डिंग गजानन को धूमधाम से दी विदाई
जोधपुर, गोल बिल्डिंग चौराहे पर विराजित शहर की पहली अष्टधातु निर्मित गणेश प्रतिमा को शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार एवं पंचामृत से अभिषेक बाद बड़े उमंग उल्लास के साथ विदाई दी गई। इस प्रतिमा को जुलूस के रूप में खेमे का कुआं ले जाया गया। जहां पण्डित राजेन्द्र पुरोहित ने ललित खन्ना के निवास पर प्रतिमा को अस्थाई रूप से स्थापित किया।
ओम शक्ति संगठन के अध्यक्ष हेमराज शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के दो साल बाद गोल बिल्डिंग चौराहे पर विराजित गजानन स्थल पर दस दिन तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे पण्डित राजेन्द्र पुरोहित ने पूजा अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कराया।
इसके बाद 11 बजे अष्टधातु से निर्मित 51 किलो वजनी गणेश प्रतिमा को जुलूस के रूप में गाजे बाजे के साथ खेमे का कुआं निवासी ललित खन्ना के निवास तक ले जाया गया और प्रतिमा को अस्थाई रूप से स्थापित किया गया। प्रारंभ में गणेश प्रतिमा के पंचामृत अभिषेक में हेमराज शर्मा,पुरूषोत्तदास खेमनानी, दयाराम सियोटा,ललित वैष्णव,अरूण माथुर,अजय सियोटा, निरंजन चैधरी, टिकमचंद चांदोरा आदि ने हिस्सा लिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews