Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना की महामारी के संकट के समय ग्लोबल रिलीफ सोसाइटी जोधपुर के विभिन्न अस्पतालों में टीकाकरण से पहले रक्तदान के शिविर लगाएगी ताकि आने वाले समय में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी न हो। सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि युवाओं के लिए वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है जिसमें टीका लगने के पश्चात 72 दिन तक रक्तदान नहीं किया जा सकता। इसी बात को ध्यान रखते हुए ग्लोबल रिलीफ सोसायटी सभी अस्पतालों के ब्लड बैंकों में छोटे-छोटे कैंप आयोजित करेगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर के लिए रक्त संग्रहण की गाड़ी भेज कर उसी के अंदर रक्तदान किया जाएगा।

Global Relief Society to organize blood donation camp before vaccination

इसी कड़ी में रविवार को उम्मेद अस्पताल के ब्लड बैंक व अंबिका ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहकारिता विभाग की इंस्पेक्टर दीपाली सोनी ने पहली बार रक्तदान किया। इसी तरह चंद्र प्रकाश सोनी ने अपने जन्म दिवस पर रक्तदान कर मिसाल कायम की।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को भदवासिया में आनंद कोठारी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। सोनी ने बताया कि रक्तदान शिविरों में कोविड-19 की पालना की जारी है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed