Doordrishti News Logo

15 महिनों से फरार गैंग रेप का आरोपी तिरूपति से गिरफ्तार

  • दो और साथियों की तलाश जारी
  • कई अधिकारियों ने जांच के बाद गिरफ्तारी के लिए निकाले आदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),15 महिनों से फरार गैंग रेप का आरोपी तिरूपति से गिरफ्तार। शहर की उदय मंदिर पुलिस ने गैंग रेप के आरोप में पिछले 15 महिनों से फरार एक मुल्जिम को तिरूपति आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया है। प्रकरण में दो और आरोपियों की अब तलाश है। आरोपी रूहपोश हो रखा था और बार बार ठिकाना बदल रहा था। वह गोवा से भाग कर तिरूपति पहुंच गया। इस पर पुलिस पीछा करते वहां पहुंची और उसे दबोच लिया।

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि गत साल मार्च महिने में एक महिला ने गैंग रेप की रिपोर्ट दी थी। जिस पर तीन चार अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल की गई। एक आरोपी जो लांबा बिलाड़ा के सरकारी स्कूल के पास हाल गोवा निवासी नैनाराम पुत्र खिंयाराम फरार था। उसके बारे में पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।

बासनी थाने में युवक ने सल्फाश खाकर दी जान

थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम पहले गोवा पहुंची मगर वह वहां से भाग गया और उसकी लोकेशन बाद में तिरूपति आंध्रप्रदेश में मिली। इस पर पुलिस की टीम ने उसे तिरूपति से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। थानाधिकारी खोजा ने बताया कि मामले में दो और मुल्जिमों की तलाश जारी है।