Doordrishti News Logo

एएनटीएफ ने धोरों में घेरकर 25 हजार के इनामी तस्कर को पकड़ा

राजस्थान के साथ गुजरात,महाराष्ट्र में काटी तीन साल तक फरारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एएनटीएफ ने धोरों में घेरकर 25 हजार के इनामी तस्कर को पकड़ा। एएनटीएफ ने 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर को बाड़मेर बॉर्डर के धोरों में घेरकर पकड़ लिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए तीन साल से गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में दर-दर घूमता रहा। वांटेड एक नाइट से ज्यादा कई रुकता नहीं था। आठ माह की जेल भी काट चुका है।

आईजी विकास कुमार ने बताया कि बरिगाणियों की ढाणी बाछला सेड़वा जिला बाड़मेर निवासी पांचाराम पुत्र भाखरा राम 5वीं कक्षा तक पढ़ा लिखा हुआ था। मजदूरी का करने लगा। इससे गुजरा नहीं चलने और मौज शौक पूरे नहीं हो पा रहे थे। रुपए कमाने के लालच में तस्करों से संपर्क में आ गया। फिर तस्करी शुरू की।

15 महिनों से फरार गैंग रेप का आरोपी तिरूपति से गिरफ्तार

सूत्रधार तस्कर का विश्वास जीता और मेवाड़ से राजस्थान तक मादक-पदार्थ की तस्करी के सैकड़ों ट्रिप किए। पुलिस पूछताछ में उसको 55 ट्रिप याद है। दो तस्करों के बीच प्रतिस्पर्धा होने के बाद एएनटीएफ को सूचना देकर तस्कर पांचाराम को गिरफ्तार करवाया।

आईजी ने बताया कि अपराधी पांचाराम इतना शातिर था कि पुलिस से बचने के लिए जब भी अपने घर आता है अगले दिन वापिस निकल जाता था। ज्यादातर रात के समय में आता था। घर, रिश्तेदारी और अपने दोस्तों के पास एक रात से ज्यादा नहीं रुकता था। इससे किसी को शक नहीं हो।

साथी तस्कर ने दिए एएनटीएफ को सुराग
एएनटीएफ टीम को पांचाराम के प्रतिद्वन्द्वी से सूचना मिली कि पांचाराम अपने गांव में आया हुआ है। सुबह होते ही व गांव से निकल जाएगा। टीम आरोपी को पकड़ने के लिए रात में उसके गांव बरिगाणयों की ढाणी बाछला पहुंची। यह जानकारी मिली कि पांचाराम अभी-अभी अपने घर से खाना खाकर निकला है।

धोरों में गांव के पास ही अपने मिलने वालों के यहां सोने जा रहा है। सुनसान रात में टीम ने गांव के पास धोरों में निगरानी रखना शुरू की। आरोपी पांचाराम को आता नजर आया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की भरपूर कोशिश की लेकिन बच नहीं पाया। टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।