Doordrishti News Logo

हरियाली अमावस पर 2 सौ फलदार पौंधे लगाए

जोधपुर, करूणालय सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से रविवार को सरगरों की ढाणी, गोदारों की ढाणी, बिशनोईयों की बस्ती, धीगाणा एवं गुड़ा गाँवों में “फलदार वृक्ष उगाएं, कुपोषण दूर भगायें” अभियान को जारी रखते हुए हरियाली अमावस्या के अवसर पर विभिन्न प्रकार के 2 सौ फलदार वृक्ष पौंधे लगाए गए।

गाँवो में अब प्रत्येक

इस प्रकार कुल 362 पोधे जिसमें जामुन, गून्दा, ग्राफटेड बेर, गोला बेर, कगजी नींबू, बेदाना अनार, सहजन (मोरिंगा), करोंदा, आंवला आदि के पौंधे लगाए गए। फाउंडेशन की सह निदेशक पूजा वर्मा एवं ग्राम संयोजक राजू बिशनोई ने बताया कि किसानों को दीमक से बचाव, पौंधों में कम्पोस्ट व गोबर की खाद का महत्व एवं पौंधों के रख रखाव की भी जानकारी दी गई।

गाँवो में अब प्रत्येक

पूजा वर्मा ने बताया कि इन पौंधों में जामुन एवं सहजन एक औषधीय पौधें हैं जो डायबीटीज वालों के लिए बहुत उपयोगी है। इसी प्रकार से आंवला से मुरबा, च्यवनप्राश एवं नींबू, करोंदा तथा गून्दा से अचार और बेर को घर में खाने के साथ-साथ अत्यधिक फलों के उतपादन को गरीब परिवार बाज़ार में बेचकर अपनी आमदनी भी बढ़ा सकेंगे। इस प्रकार ग्रामीण महिलाओं द्वारा पोषण आहार के साथ उधमिता को भी बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक होगा।

ये भी पढें – एटीएस और एसओजी ने बस में पकड़े अवैध हथियार और मादक पदार्थ

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: