Doordrishti News Logo

आयुर्वेद विवि.के होम्योपैथिक कॉलेज में फ्रेशर पार्टी आयोजित

जोधपुर,आयुर्वेद विवि.के होम्योपैथिक कॉलेज में फ्रेशर पार्टी आयोजित। डॉ.सर्वपल्ली राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर की संगठक कॉलेज ऑफ होम्योपैथी,जोधपुर के परिसर मे बीएचएमएस प्रथम वर्ष 2022-23 के फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी होम्योपैथी डॉ.गोविन्द गुप्ता,प्राचार्य होम्योपैथी डॉ.गौरव नागर एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. वृषाली बारब्दे की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित करके किया गया। होम्योपैथी यूनिवर्सिटी के प्राचार्य डॉ. गौरव नागर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। मुख्य अतिथि डॉ.गोविन्द गुप्ता ने सांस्कृति कार्यक्रम की महत्वत के बारे में बताया एवं कहा कि विद्यार्थियों की सम्पूर्ण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ- साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का सम्मेलन भी अतिआवश्यक है।

यह भी पढ़ें – टेक्सटाइल और पैकेजिंग से जुड़े कारोबारियों पर आयकर सर्वे

कार्यक्रम मे विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों नृत्य,गायन एवं कविता आदि का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढचढ कर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। बीएचएमएस प्रथम वर्ष के दिनेश एवं हिमाद्री,मिस्टर एवं मिस फ्रेशर बने।
कार्यक्रम का समापन करते हुए चिकित्सालय अधिक्षक डॉ. वृषाली बारब्दे ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों का भविष्य में आयोजन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। सभी संकाय सदस्य एवं चिकित्सालय स्टॉफ कार्यक्रम में उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026