Doordrishti News Logo

जोधपुर, वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में शहर के कई युवा संगठन जन सेवा कार्यों में आगे आए हैं। राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक स्कूल के पीछे स्थित गुलाब बाग के युवाओं ने भी करीब एक पखवाड़ा पूर्व ऐसी ही सोच को लेकर जरूरतमंदों व आमजन की सेवा का कार्य शुरू किया जो आज भी अनवरत जारी है।

गुलाब बाग युवा संगठन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य को आज सोलह दिन पूरे हो गए। संगठन से जुड़े युवा प्रतिदिन शाम छह बजे रेलवे स्टेशन व आसपास के इलाकों में आमजन व जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन व ठंडे पानी का वितरण कर रहे हैं। यहां प्रवासी यात्री, मजदूरों व फुटपाथ पर रहने वाले असहाय लोगों को सेवा दी जा रही है। खाने के पैकेटों के साथ संगठन द्वारा मास्क व सेनेटाइजर का वितरण भी किया जा रहा है। लोगों को लॉकडाउन में बिना कारण घर से नहीं निकलने, मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने, सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और वैक्सीनेशन के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ओडीएफ प्लस की प्रगति पर सरपंचों से किया संवाद

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026