शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर 34 लाख का फ्रॉड,केस दर्ज
जोधपुर,(दूरदृष्टीन्यूज़) शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित रूप नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर 34 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। शातिरों ने एक ग्रुप से जुड़वाने के बाद उसे ठगी का शिकार बनाया। घटनाक्रम गत साल जुलाई से शुरू हुआ जो कुछ दिन चला। ठगी के शिकार पीडि़त ने अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।
एम्स सिक्योरिटी गार्ड में लगे कार्मिक के खाते से रूपए पार
चौहाबो पुलिस ने बताया कि पाल रोड स्थित रूप नगर में रहने वाले हर्षित श्रीमाल पुत्र गौतम श्रीमाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसने मोबाइल के जरिए गत साल जुलाई में शेयर बाजार में अच्छे मुनाके नाम किसी संपर्क किया था। बाद में उसने रुपए इंवेटस्मेंट करने शुरू कर दिए। कुछ दिनों तक लाभ मिलता रहा और फिर शेयर में टास्क दिया गया। कई बार लाभ मिलता तो कभी शातिर उसे रुपए डालने की बात करते रहे। आखिरकार उससे 34 लाख का फ्रॉड कर दिया गया।
