Doordrishti News Logo

सोलर प्लांट लगाने के नाम पर व्यापारी से दस लाख की धोखाधड़ी

जोधपुर,सोलर प्लांट लगाने के नाम पर व्यापारी से दस लाख की धोखाधड़ी। बोरानाडा क्षेत्र में एक फैक्ट्री में सोलर प्लांट लगाने के नाम पर व्यापारी से दस लाख की धोखाधड़ी किए जाने का प्रकरण पुलिस ने दर्ज किया है। इस बारे में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। मामला इस साल जनवरी से लेकर अक्टूबर के बीच का है। दाउ की ढाणी गोपी कृष्ण विहार निवासी सुनील भट्ड पुत्र डॉक्टर मदनमोहन भट्ड़ की तरफ से सरदारपुरा थाने मेें धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर एक टॉवर में अपना कार्यालय चलाने वाले मनोजसिंह राठौड़ ने जनवरी 23 में कॉल कर बताया कि वह ग्रीन एनर्जी ऑफ इंडिया से बोल रहा है। उसने परिवादी की फैक्ट्री में सोलर प्लांट लगाने की बात की और कहा 12 लाख 6 हजार में उसे प्लांट लगाकर दे दिया जाएगा। उसे बाद मेें जवाब देने को कहा गया था। मगर उसने मार्च महिने में फिर कॉल कर कहा कि उसे सोलर प्लांट लगाने पर छूट मिल जाएगी और झांसे मे लेते हुए पहले 5 लाख रुपए लिए।

यह भी पढ़ें – रेलवे का सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ

फाइल को इलेक्ट्रीसिटी डिपार्टमेंट में लगाने को कहा था। मगर बाद में टालमटोल जवाब देते हुए वह फैक्ट्री पर आया और कहा कि टीन शेड नीचे लगा है उसे ऊपर उठाना होगा,इस पर परिवादी सुनील ने डेढ़ लाख रुपए खर्च कर टीनशेड लगाया। कभी फाइल का बहाना बनाता रहा तो कभी जयपुर से माल आने की बात कहता रहा। बाद में उसका आरटीजीएस के माध्यम से और रूपए दिए गए। उसे कुल 13 लाख 67 हजार 871 रुपए दिए गए। मगर सोलर प्लांट नहीं लगा कर दिया। उसने 3 लाख रुपए वापिस भी कर दिए और 3 लाख का एक चेक भी दिया जो अनादरित हो गया। कुल दस लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी कर ली।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026