Doordrishti News Logo

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी

भाईयों के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पीडि़तों से एक लाख की धोखाधड़ी करना बताया गया है। इस बारे में बासनी पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

इसे भी पढ़ें – अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान

बासनी पुलिस ने बताया कि केके कॉलोनी बासनी निवासी भरत प्रजापत पुत्र रामाराम प्रजापत की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि पिछले साल 21 मई को बिग बॉस मैन्स वियर सांगरिया पर आए तीन भाईयों विवेक विहार निवासी रविंद्र,अनिल और सुनील ने उसके और उसके भाई को आन लाइन ट्रेडिंग व शेयर बाजार में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देेकर एक लाख रुपये का निवेश कराया।

उक्त लोगों ने पीडि़त के नाम की मोबाइल की नई सिम लेने के साथ बैंक खाता और एटीएम लेकर खाते में फर्जी तरीके से लेन देन भी कर डाला। बासनी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

दूसरी तरफ सिधियों की गली सूरसागर निवासी राहुल पुत्र गोपाल कृष्ण ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी को एक शराब ठेके में कार्यरत फिदूसर चौपड़ क्षेत्र में किशनाराम ने निवेश के नाम पर ठगी कर ली। उसके द्वारा गई राशि को हड़प कर लिया। सूरसागर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026