Doordrishti News Logo

दिल्ली एम्स मेें नौकरी लगाने के नाम पर परिवार से चार लाख की ठगी

जोधपुर,शहर के प्रतापनगर स्थित अशोक कॉलोनी चांदणा भाखर में रहने वाले एक परिवार के लोगों को दिल्ली एम्स में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख की ठगी कर ली गई। परिचित जान पहचान के लोगों ने यह ठगी की। मगर पौने दो साल बाद भी न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपए लौटा रहे है। अब फोन भी बंद कर दिया है। परिवार के मुखिया ने इस बारे में धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करवाया है।

ये भी पढ़ें- दोस्त का एक्सीडेंट बताकर शातिर ने की ऑन लाइन ठगी

थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि अशोक कॉलोनी चांदणा भाखर निवासी निजाम खां की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि उसके एक परिचित दिल्ली नोएडा के रहने वाले मोहम्मद साजिद और तीन चार अन्य ने मिलकर उसके परिवार के लोगों को दिल्ली एम्स में नौकरी लगवाने के नाम जून 21 में प्रति मेंबर के हिसाब से चार लाख रूपए लिए थे। प्रति मेंबर एक एक लाख में नौकरी लगवाने की बात की थी। रिपोर्ट में बताया कि उसके परिवार के किसी सदस्य की नौकरी नहीं लगवाई और रुपए भी नहीं लौटाए। अब आरोपियों ने फोन भी बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026