Doordrishti News Logo

नेक्सा एवरग्रीन में निवेश के नाम पर 38 लाख की ठगी

  • 27 सौ करोड़ का घोटाला
  • ठग गिरोह के चार लोग सीकर में पकड़े गए
  • प्रदेश भर में 80 प्रकरण दर्ज

जोधपुर,निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों का धोखाधड़ी करने वाली कंपनी नेक्सा एवरग्रीन पर एक और केस दर्ज हुआ है। स्थानीय सेवानिवृत शिक्षक से 38 लाख की ठगी की गई है। देश प्रदेश के लोगों को मिलाया जाए तो पता लगता है कि निवेश के नाम पर 62 हजार लोगों से 27 सौ करोड़ का घोटाला किया गया है। ठगी के आरोपियों ने निवेशकों को लाभांश के नाम पर 14 सौ करोड़ रिटर्न भी किए गए हैं। इस संपूर्ण प्रकरण में सीकर पुलिस ने खुलासा करते हुए चार लोगों को पकड़ा था। जिनसे अब नित नए खुलासे भी हो रहे हैं।

जोधपुर शहर के नारवा खिंचियान ढाणा बस्ती निवासी सेवानिवृत शिक्षक गोरधनसिंह पुत्र परबतसिंह की तरफ से सुूरसागर थाने में नेक्सा एवरग्रीन के कार्मिकों पर निवेश के नाम पर 38 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए अब प्रकरण दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें- दुकान का पिछला गेट तोड़कर तिजोरी से 96 हजार चुराए,आरोपी गिरफ्तार

निवेशक का कहना है कि उन्होंने साल 2022 अक्टूबर से नवंबर तक के बीच में नेक्सा एवरग्रीन में 38 लाख रुपया निवेश किया था। साप्ताहिक लाभांश की बात हुई थी। कुछ समय तक तो लाभांश मिला मगर बाद में बंद कर दिया गया। इसमें सुभाष बिजराणिया, सीएमडी रणवीर, उपेंद्र बिजराणिया सहित कई लोगों पर इसका आरोप लगाया। आरोपी सीकर जिले के बलारा स्थित मनवाला के है। कंपनी को गुजरात अहमदाबाद का बताते हुए बड़े निवेश पर मोटा लाभांश के नाम पर रुपए ठगे गए।

सनद रहे कि सीकर पुलिस ने गत दिनों निवेश के नाम पर नेक्सा एवरग्रीन के चार लोगों को पकड़ा था। अब तक जांच में सामने आया कि देश भर से 62 हजार लोगों से ठगी की गई। जो 27 सौ करोड़ के आस पास है। राजस्थान में नेक्सा एवरग्रीन पर तकरीबन 80 मामले दर्ज हो रखे हैं। जिसमें जोधपुर में दर्जन भर प्रकरण दर्ज हो गए हैं। इसके अलावा चुरू, झुंझुनू,जयपुर आदि जिलों में केसेज सामने आए है। ठगों ने लाभांश के नाम पर निवेशकों को 1400 करोड़ वापिस भी दिए हैं। 400 करोड़ पुरस्कार या अन्य मदों से लौटाया गया था। सीकर पुलिस ने आरोपियों की संपति एवं पौने चार करोड़ के दो बैंक खातों को भी सीज करवाया है। बैंक खाते भी अहमदाबाद है। निवेशकों को उनकी राशि कानूनी प्रावधानों के तहत मिलने की भी संभावना है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026