Doordrishti News Logo

चिट फंड कंपनी खोल कर व्यापारी से 36 लाख की धोखाधड़ी

जोधपुर,शहर के बोम्बे मोटर चौराहा रेजीडेंसी रोड पर रहने वाले एक व्यापारी से शातिर ने चिट फंड कंपनी खोलकर 36 लाख के करीबन ठगी कर ली। पीडित ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से अब सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि बोम्बे मोटर के पास रेजीडेंंसी रोड पर रहने वाले देवीदास पुत्र किशनदास सिंधी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि जयपुर के शास्त्रीसर्किल पर रहने वाले सन्नी गोधो घडिया नाम का शख्स चिट फंड नाम की कंपनी चलाता था। जिसमेें निवेश करने पर बडे मुनाफे का प्रलोभन देकर उससे 36 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने बताया कि कोर्ट से मिले इस्तगासे पर धोखाधड़ी में मामला दर्ज किया गया है।

छह जुआरी पकड़े 11 हजार बरामद

शहर की सदर कोतवाली थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि घंटाघर सब्जी मार्केट में जुआ खेल रहे छह लोगों जिनमें हाथी राम का ओडा निवासी अब्दुल हमीद, बापू कॉलोनी प्रतापनगर निवासी याते खां,चांदपोल रोड के मोहम्मद साबिर,नई सड़क निवासी मोहम्मद वहीद,गांछा बाजार निवासी किशनसिंह एवं गुलाब सागर का ओटा निवासी जसराज दास वैष्णव को गिरफ्तार कर 11 हजार 180 रूपए बरामद किए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026