Doordrishti News Logo

पॉलिसी मैच्योरिटी की राशि खाते में डालने के नाम पर 35 हजार की ठगी

पीड़ित ने दी साइबर थाने में रिपोर्ट

जोधपुर,पॉलिसी मैच्योरिटी की राशि खाते में डालने के नाम पर 35 हजार की ठगी। शहर के सिंधी कॉलोनी जलजोग चौराहा के पास में रहने वाली एक महिला के साथ शातिर ने ठगी कर ली।

यह भी पढ़ें – विवाद के चलते डंडों सरियों से हमला,क्रॉस केस दर्ज

उसके पिता की एलआईसी पॉलिसी मैच्योर होने और खाते में रुपए डलवाने के नाम पर 35 हजार की ठगी की। पीडि़त की तरफ से साइबर थाने में रिपोर्ट दी गई है। जांच की जा रही है।

सिंधी कॉलोनी जलजोग सर्किल के पास मकान नंबर 31 में रहने वाली दिशा मूंदड़ा पुत्री नीरज मूंदड़ा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पास में किसी शातिर का कॉल आया कि उसके पिता की एलआईसी मैच्योर हो गई और उसके खाते में रूपए ट्रांसफर करने है।

इस पर फिर किसी अन्य नंबर से टैक्सट मैसेज भेजा। जिसमें खाते में रुपए आने की जानकारी हुई। मगर पीडि़त ने रकम को देखा नहीं था। तब शातिर ने बाद में बोला कि ज्यादा अमाउंट आ गया है। इस पर पीडि़त दिशा मूंदड़ा ने गूगल पे से उसके खाते में दो बार रकम डाल दी।

पहली बार में दस हजार फिर 25 हजार रुपए डाल दिए। फिर पता लगा कि उनके साथ ठगी हुई है। साइबर थाने मेें इस बाबत केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इसमें अग्रिम पड़ताल आरंभ की है।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025