Doordrishti News Logo

सिलिकोसिस कार्ड बनाने के नाम पर युवक से 1.20 लाख की धोखाधड़ी

जोधपुर,सिलिकोसिस कार्ड बनाने के नाम पर युवक से 1.20 लाख की धोखाधड़ी। शहर के निकट मथानिया कस्बे के एक युवक को सिलिकोसिस कार्ड बनाने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी किए जाने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पीडि़त ने मथानिया थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। मथानिया पुलिस ने बताया कि नेवरा गांव के रहने वाले राजू सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाय गया। इसमें बताया कि वह पत्थर की खान में श्रमिक है। जोधपुर की एक महिला सुमित्रा से उनका कुछ दिन पहले संपर्क हुआ था और उसने सिलिकोसिस कार्ड बनाने का वादा किया। श्रमिक भी उसके झांसे में आ गया और उसके कहे अनुसार पाई -पाई जोडक़र और अपने परिचित लोगों से उधार रुपए लेकर 1 लाख 20 हजार की राशि जुटाकर सुमित्रा को दी। महिला काफी दिनों तक तो कार्ड बनाने का झांसा देती रही लेकिन इसके बाद पीडि़त राजूसिंह से किनारा कर लिया। इतनी बड़ी राशि देने के बाद भी पीडि़त का सिलिकोसिस कार्ड नहीं बनने पर उसे ठगी का एहसास हुआ और मथानिया थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस अब नामजद महिला का पता लगाकर अग्रिम जांच कर रही है।

पढ़ें दरिंदगी की पूरी कहानी- अजमेर से भाग कर आए नाबालिग युगल के लड़के को बंधक बनाकर तीन छात्रों ने लड़की से किया गैंग रेप

सरकार की तरफ से मिलती है मदद
सिलिकोसिस कार्ड बनने के बाद पीडि़त व्यक्ति को प्रदेश  सरकार अधिकारिक रूप से इस बीमारी से पीडि़त मान लेती है। इसके बाद पीडि़त को जो भी सुविधाएं दी जाती है उसे मिलने लगती है। 1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदेश सरकार तुरंत देती है। इसीलिए पीडि़त ठग महिला के झांसे में आ गया। महिला ने प्रलोभन दिया कि कार्ड बनते ही सरकार की ओर से उसे रुपए फिर से मिल जाएंगे लेकिन न तो कार्ड बना और न ही पीडि़त की ओर से दिए गए 1 लाख 20 हजार वापिस मिले।

न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025