Doordrishti News Logo

जोधपुर-नागौर रोड पर भवाद फांटे के पास हुआ हादसा

जोधपुर, शहर के जोधपुर-नागौर रोड पर सड़क पर मरी पड़ी दो भैंस के कारण हुए सड़क हादसे में चार वाहन एक के बाद एक कर महज तीन मिनट के अंतराल से टकरा गए। इस हादसे में एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि पांच जने गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जोधपुर लाया गया। भवाद फांटे के निकट दो भैंस सड़क पर मरी हुई पड़ी थी, इन्हें सड़क से नही उठाए जाने से मंगलवार शाम अंधेरे में एक भैंस से टकरा कर एक कार पलटी खा गई। इसके पीछे आ रही एक बोलेरो कैंपर भी भैंस से टकराने के बाद कार से जा भिड़ी। कैंपर पिथासनी के एक विश्नोई परिवार के नौ जने सवार थे। यह परिवार एक सामाजिक समारोह में भाग लेकर लौट रहा था। कैंपर में पांच जने आगे और चार जने पीछे बैठे थे। इस हादसे में कैंपर में सवार एक महिला, एक बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कैंपर में फंसे लोगों को बाहर निकाला जाता उससे पहले एक के बाद एक कर दो अन्य कार भी भैंस से टकरा गई, लेकिन इन्हें ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगों ने कैंपर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पांच अन्य घायलों को एम्बुलेंस में बैठाकर जोधपुर के लिए रवाना किया गया है। सबसे पहले भैंस से टकरा कर पलटी कार में कोई नहीं मिला। इसका चालक टक्कर लगने के बाद स्वयं ही बाहर निकल वहां से भाग निकला।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026