मारपीट और पत्थरबाजी के चार आरोपी गिरफ्तार
- किराए की बात पर विवाद का मामला
- सितंबर में राजीव गांधी नगर हलके में हुई थी घटना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारपीट व पत्थरबाजी के चार आरोपी गिरफ्तार। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में गत सितंबर को एक परिवार पर हमला,घर पर पत्थरबाजी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।
उद्योगों की समस्या व समाधान पर होंगे सेमीनार
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश,डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के सुपर विजन में एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा एवं थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह है मामला
थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को चौपासनी गली नंबर 8 निवासी गोवर्धननाथ पुत्र सूरमनाथ ने रिपोर्ट दी थी। इसके अनुसार 19 सितंबर की रात में धनीबानो की दुकान पर खड़े समदंर खान ने करणनाथ को आवाज देकर पास बुलाया और किसी दूसरे का बकाया किराया मांगने लगा। जिसके बाद करणनाथ ने समझाया की किराया बाकी नहीं है। इसी बात को लेकर थप्पड़ मारा जिसके बाद आरेापी का भाई अरबाज खान, सागर खान,अरमान खान,समंदर खान,अनवर खान आदि ने मिलकर मारपीट करनी शुरू कर दी। परिवार के लोग बीचबचाव को आए तो उनसे भी मारपीट की और घरों पर पत्थर फेंकने लगे। मारपीट में उसके परिवार के लोग घायल हो गए।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि प्रकरण में अब चार आरोपियों सुंदर बालाजी गली नंबर 8 चौपासनी निवासी अरबाज पुत्र अफजल खां,सागर पुत्र भंवरू खां, उसके भाई समदर खां एवं अरमान खान पुत्र अब्दुल खान को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

