Doordrishti News Logo

जोधपुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे, सरदार बूटा सिंह लंबे समय से बीमार थे। सुबह 6.25 बजे दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने बेटे पूर्व विधायक अरविंदर सिंह लवली के साथ जंगपुरा में रह रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर उनका पार्थिव देह एम्स से निवास पर लाया जाएगा। शाम 4 बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में 21 मार्च 1934 को जन्मे सरदार बूटा सिंह 8 बार लोकसभा सांसद रहे। गांधी परिवार के विश्वस्त रहे सरदार बूटा सिंह भारत सरकार में केंद्रीय गृह, कृषि, रेल, खेल मंत्री रहे थे। इसके अतिरिक्त बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण विभागों का संचालन किया। सरदार बूटा सिंह को दलितों का मसीहा कहा जाता था। प्रधान मंत्री मोदी ने बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बूटा सिंह गरीबों और दलितों के कल्याण के लिए अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से दुखी हूं। बूटा सिंह के परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा सरदार बूटा सिंह के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिजनों को मेरी संवेदनाएं हैं।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

महाशिवरात्रि पर शहर में होगा उज्जैन सा नजारा

February 9, 2026